फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सीमा के सामने कौन लड़ेगा चुनाव, इसे लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सबको अभी शासन से अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। जहां पूर्व रामवीर उपाध्याय खेमे ने चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली है, वहीं अभी यह भी तय नहीं हो पाया है कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय के सामने मैदान में कौन उम्मीदवार उतरेगा। इसमें सबसे ज्यादा चर्चाओं में नाम रालोद नेता गुड्डू चौधरी का है, लेकिन खुद गुड्डू चौधरी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
लोगों को उम्मीद है कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए जल्द ही अधिसूचना जारी हो जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से जहां पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय मैदान में होंगी और चुनाव लड़ने के लिए उनकी तैयारी पुख्ता है। इस बार जिला पंचायत बोर्ड में 24 सदस्य हैं। विजयी प्रत्याशी को जीत के लिए 13 वोट चाहिए। बहुमत जुटाने के लिए रामवीर खेमे ने पूरी तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन

रामवीर खेमे का दावा है कि उसके पास बहुमत है और इस बार फिर सीमा उपाध्याय ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगी। वहीं अभी रामवीर विरोधी खेमा यह तय नहीं कर पा रहा है कि आखिर सीमा के मुकाबले किसे खड़ा किया जाए। हालांकि इसमें सबसे ज्यादा चर्चा रालोद नेता गुड्डू चौधरी के नाम की हो रही है।
विज्ञापन

गुड्डू चौधरी और उनकी पत्नी दोनों जिला पंचायत सदस्य बने हैं। अपने चुनाव लड़ने को लेकर गुड्डू चौधरी ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। गुड्डू चौधरी का कहना है कि अभी सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद मुखिया जयंत चौधरी के बीच वार्ता होगी। उसके बाद ही कोई रणनीति तय की जाएगी। यदि पार्टी उन्हें आदेश देगी तो वह चुनाव लड़ेंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद ही संयुक्त रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें