फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खेत में सिंचाई करते वक्त युवक को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर में सिंचाई करते वक्त युवक को करंट लग गया। वह बेहोश हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। गांव व परिवार के लोग उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी 18 वर्षीय राहुल पुत्र मोहर सिंह बृहस्पतिवार की शाम को खेत में सिंचाई कर रहा था। इस बीच उसे करंट लग गया। वह बेहोश होकर मौके पर ही गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने युवक को देखा और मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग रोने बिलखने लगे और फिर शव को लेकर गांव चले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें