फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गेहूं के दामों में 40 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इस बार गेहूं के दामों में 40 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। जिले के 70 क्रय केंद्रों पर शुक्रवार से गेहूं खरीद की शुरुआत होगी। किसानों को क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराना होगी। जिसका ओटीपी किसानों को आएगा। पिछले साल गेहूं 1975 रुपये प्रति क्विंटल था। केंद्र प्रभारियों को आला अधिकारियों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस बार पूरे प्रदेश में साठ लाख मैट्रिक टन गेहूं की खरीद होगी। हालांकि अभी लक्ष्य का जिलेवार तय नहीं किया गया है। सभी केंद्र प्रभारियों को इलेक्ट्रीक कांटे, छटना, नमी मापक यंत्र आदि उपलब्ध कराने के व्यवस्था करने के निर्देश मिले हैं। पिछले साल गेहूं का दर 1975 रुपये प्रति कुंतल था। इस बार शासन स्तर से गेहूं खरीद का दर दो हजार पंद्रह रुपये तय किया गया है। इस मामले में डिप्टी आरएमओ शशिर कुमार का कहना है कि इस बार चालीस रुपये प्रति कुंतल की रेट में वृद्धि हुई है। किसान पंजीकरण कराएं। ताकि क्रय केंद्र पर उन्हें बेचने के दौरान आसानी हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें