हाथरस : नगला हेमराज में गेहूं की फसल में लगी आग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इगलास रोड स्थित गांव नगला हेमराज के खेत में रखे गेहूं के लांक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सभी लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। काफी देर बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दमकल ने आग पर काबू पाया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला हेमराज निवासी ओमप्रकाश पुत्र भिक्की के खेत में गेहूं की कटी हुई फसल रखी थी। उस फसल की थ्रेशरिंग के लिए मंगलवार की दोपहर को ओमप्रकाश खेत पर गए। वहां उन्होंने देखा कि उनके गेहूं के लांक में आग लगी हुई है।
यह देखकर वह घबरा गए और शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव के लोग आग बुझाने के लिए भागे। इस बीच किसी ने अग्निशमन विभाग को फोन कर दिया। काफी देर बाद अग्निशमन विभाग की दमकल भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने आग को बुझाया, लेकिन तब तक आग में सात बीघा खेत का पूरा लांक जलकर राख हो गया। सात बीघा खेत का करीब 34 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। संवाद