फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Weather: नहीं निकली धूप, गलन से कांपते रहे लोग, तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

Thu, 18 Jan 2024 08:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस में सुबह से ही जनजीवन पर कड़ाके की ठंड का पहरा रहा। इस कारण लोगों की दिनचर्या आम दिनों के मुकाबले देरी से शुरू हो सकी। बिस्तर छोड़ने के बाद भी लोग गर्म कपड़ों से सिर से पांव तक ढके रहे। ठंड के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बचते दिखाई दिए। बाजार भी देरी से ही खुले। खरीदारी करने वालों की संख्या भी कम रही।
विज्ञापन
अलाव तापते राहगीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में गलन भरी ठंड से जनजीवन कांपता रहा। ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। लोगों को रोजमर्रा के काम करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 10.8 फीसदी रहा, जोकि सामान्य से आठ डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन



18 जनवरी की सुबह से ही जनजीवन पर कड़ाके की ठंड का पहरा रहा। इस कारण लोगों की दिनचर्या आम दिनों के मुकाबले देरी से शुरू हो सकी। बिस्तर छोड़ने के बाद भी लोग गर्म कपड़ों से सिर से पांव तक ढके रहे। ठंड के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बचते दिखाई दिए। बाजार भी देरी से ही खुले। खरीदारी करने वालों की संख्या भी कम रही। ठंड की वजह से सिर्फ कामकाजी लोग ही घरों से बाहर निकले। लोगों ने ठंड से बचने के लिए दिनभर अलाव और हीटर का सहारा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में कई स्थानों पर अलाव न जलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। जानकारों के अनुसार 19 जनवरी को मुख्यत: आसमान साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। 20 और 21 जनवरी को भी आसमान साफ रह सकता है।
                           

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें