फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Weather: मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, आज और कल रहेगा घना कोहरा

Mon, 15 Dec 2025 02:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कृषि विज्ञान केंद्र हाथरस द्वारा किसानों और पशुपालकों के लिए सलाह जारी की गई है। कोहरे और ठंड से रबी की फसलों के साथ-साथ पशुओं को भी नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है। 
 
विज्ञापन
घना कोहरा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर से प्राप्त मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 15 दिसंबर और 16 दिसंबर के बीच हाथरस और मथुरा के साथ आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरे का प्रकोप रहेगा। 

विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक डॉ.बलवीर सिंह ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र हाथरस द्वारा किसानों और पशुपालकों के लिए सलाह जारी की गई है। जिससे फसलों और पशुओं को इससे होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि कोहरे और ठंड से रबी की फसलों के साथ-साथ पशुओं को भी नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है। 

फसलों में करें हल्की सिंचाई
डॉ. सिंह के अनुसार गेहूं, सरसों, चना एवं अन्य रबी की फसलों में कोहरे के कारण नमीं असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए खेतों में खड़ी रबी फसलों में हल्की सिंचाई कर उचित नमी बनाए रखें, ताकि कोहरे के दुष्प्रभाव को कम किया जा सके। इससे पौधों की वृद्धि बनी रहेगी और रोग लगने की संभावना भी घटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें