कस्बा निवासी मुरारीलाल वर्मा के नलकूप के पास दो खंभों पर रखे ट्रांसफाॅर्मर को चोरों ने रस्सी का फंदा लगाकर शनिवार रात करीब एक बजे नीचे गिरा लिया। ट्रांसफार्मर के गिरने से हुई आवाज से नलकूप की कोठरी में सोया किसान जाग गया और उसने हल्ला मचाया। उसी समय पुलिस की गश्ती गाड़ी उधर से निकली। जिसे देखकर चोर डरकर वहां से भाग गए। रविवार सुबह यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रांसफार्मर गिरने से उसमें भरा तेल फैल गया और बिजली की लाइन टूट गई। जिससे नलकूपों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार बताया कि ट्रांसफार्मर में तेल भरकर उसे ठीक किया जा रहा है। सोमवार तक आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।