न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बृहस्पतिवार की रात्रि में मौसम का मिजाज एकाएक बदला। शहर में आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई तो सासनी में ओलावृष्टि भी हुई। इससे लोगोें को दिन भर पड़ी गर्मी से थोड़ी निजात भी मिली।
बृहस्पतिवार की रात्रि आठ बजे के लगभग एकाएक मौसम का मिजाज फिर बदल गया। रात्रि में तेज आंधी आई। धूल भरी आंधी के साथ शहर में जहां हल्की बूंदा-बांदी हुई वहीं सासनी में कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई।
हालांकि बदले मौसम से किसानों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। कुछ स्थानों पर उनका भुस आदि जरूर उड़ गया। वहीं रात्रि में शहर में कई स्थानों पर बिजली भी गुल हो गई और इससे भी लोग परेशान दिखे।