हाथरस: वेलेंटाइन वीक के चलते एक गिफ्ट गैलरी में खरीदारी करते युवा।
- फोटो : HATHRAS
हम न होंगे जुदा, ये वादा रहा...
प्रॉमिस डे पर प्रेमी युगलों ने खाईं कसमें, दिए उपहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। वेलेंटाइन वीक के पांचवें दिन प्रॉमिस डे मनाया गया। इस दिन प्रेमियों ने जिंदगी भर एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा किया। साथ जीने और मरने की कसमें खाईं।
वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे की खुशबू के साथ हुई थी। उसके बाद प्रपोज डे पर प्रेमियों की बात जुबां पर आ गई। फिर चॉकलेट डे ने प्यार में मिठास घोली। इसके बाद प्रेमी युगलों ने टेडी गिफ्ट तक प्यार का इजहार किया गया। पांचवां दिन मंगलवार को प्रॉमिस डे था।
इस दिन प्रेमी युगलों ने एक-दूसरे का सात जन्म तक साथ निभाने का वादा किया। किसी ने साथ जीने-मरने की कसम खाई तो किसी ने गलत आदतें छोड़ने की कसम खाई। किसी ने हर सुख-दुख में साथ निभाने का दावा किया। प्रेमी युगल ने एक-दूसरे को गिफ्ट भी दिए।