फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विद्यालय में भरा पानी, बच्चे एवं अध्यापक परेशान

विज्ञापन
नवलपुर के प्राथमिक विद्यालय में पानी से निकलते बच्चे। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

मंगलवार एवं बुधवार को दो दिन हुई बारिश से गांव नवलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में पूरी तरह से पानी भर गया है। अध्यापकों ने बड़ी मुश्किल से बच्चों को उनके घरों तक पहुंचाया। प्रभारी प्रधानाध्यापक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय का अभी तक कायाकल्प नहीं हुआ है। इससे विद्यालय में जलभराव हो जाता है।
मानेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए ग्राम प्रधान, बीईओ एवं अन्य अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से शिकायत की है लेकिन अभी तक किसी ने इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया है। बरसात के दिनों में तो विद्यालय की स्थिति और खराब हो जाती है। पास से गुजरने वाली गांव की रोड के कारण पानी दूसरी ओर नहीं निकलता।
विज्ञापन

बीईओ विपन कुमार तिवारी का कहना है उन्होंने एडीओ पंचायत को इस समस्या के समाधान के लिए लिखित में पत्र दिया है। विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई बाधित है। कुछ अध्यापक एडीओ पंचायत के पास इस समस्या के समाधान के लिए गए थे लेकिन वह कार्यालय में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

अध्यापकों का कहना है कि उक्त समस्या का शीघ्र ही निदान नहीं किया गया तो विद्यालय में पानी भरने एवं उसके आसपास गंदगी एवं घास आदि उगने पर कोई भी दुर्घटना हो सकती है। इस कारण इस ओर ध्यान देना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें