फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आठ अफसरों को चेतावनी, चार को दी कठोर चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आईजीआरएस पर मिलने वाली शिकायतों में गुणवत्ता विहीन आख्या देने के मामले में डीएम अर्चना वर्मा ने आठ अफसरों को चेतावनी और चार अफसरों को कठोर चेतावनी जारी की है। डीएम ने समीक्षा में पाया कि इन अफसरों द्वारा शिकायतों के निस्तारण की निगरानी नहीं की गई है। इस कारण शासन स्तर से शिकायत निस्तारण की रैंकिंग खराब आई है।
उल्लेखनीय है कि शासन स्तर से शिकायतकर्ताओं को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए आईजीआरएस पोर्टल, मुख्यमंत्री ऑनलाइन पोर्टल और जनसुनवाई पोर्टल की सुविधा मुहैया कराई गई है। इसके तहत शिकायतकर्ता घर बैठे ही अपनी शिकायत को अफसरों तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से इन शिकायतों के निस्तारण के लिए समयावधि को भी निर्धारित किया गया है। शासन स्तर से इन शिकायतों के निस्तारण की लगातार निगरानी की जाती है। इसके बाद हर माह जिले की रैंक भी जारी की जाती है। इस बार शिकायतों के निस्तारण में जिले के अफसर काफी पीछे रहे हैं।
विज्ञापन

शासन स्तर से शिकायत निस्तारण में जिले को 65वीं रैंक मिली है। शिकायत निस्तारण में जिले की खराब स्थिति की डीएम अर्चना वर्मा ने समीक्षा की। शिकायतों की गुणवत्ता विहीन आख्या देने के मामले में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हाथरस, उप जिलाधिकारी सादाबाद, उप कृषि निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पीओ डूडा, पूर्ति अधिकारी, डीपीओ, उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ को चेतावनी जारी की गई है। वहीं बीएसए, डीपीआरओ, उप जिलाधिकारी सासनी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हाथरस को कठोर चेतावनी जारी की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें