फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक दर्जन से ज्यादा सड़कों के लिए शासन से बजट मिलने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले की एक दर्जन से अधिक सड़कों को शासन से बजट मिलने का इंतजार है। विशेष मरम्मत के तहत ग्रामीण अंचल की सड़कों को दुरुस्त करने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। अधिकारी बजट आने का इंतजार कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि आने वाले दिनों में संपर्क मार्ग से जुड़ने वाली सड़कें दुरुस्त होंगी। इससे ग्रामीणों को गंतव्य की दूरी तय करने में खासी राहत मिलेगी। गड्ढा मुक्ति के बाद अब जिले के लोनिवि द्वारा एक दर्जन से अधिक सड़कों के नवीनीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।
विज्ञापन

इन सड़कों को चाहिए लोनिवि को बजट
हाथरस दाऊजी कोटा मार्ग लंबाई दस किलोमीटर से अधिक, माचुआ कैनाल पटरी मार्ग 12 किलोमीटर, मांगरु सहपऊ शिखरा मार्ग पांच किलोमीटर, सादाबाद जैतई गुतेहरा, सिखरा मार्ग 11 किलोमीटर, हाथरस जंक्शन पवलोई पहाड़पुर मार्ग आठ किलोमीटर, हाथरस जलेसर मार्ग पंद्रह किलोमीटर, सासनी नानऊ मार्ग दस किलोमीटर, सासनी जसराना मडराक नौ किलोमीटर, पुरदिलनगर हसायन नौ किलोमीटर।
हसायन से कानऊ सांकरा मार्ग छह किलोमीटर, टोली से कचौरा बराई मार्ग पांच किलोमीटर, भैंकुरी महारारा मार्ग 18 किलोमीटर, हसायन मार्ग नौ किलोमीटर के अलावा गढ़ौला मार्ग का चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। विशेष मरम्मत के लिए बजट पास कराने के लिए अधिकारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में लोनिवि एक्सईएन राजेश कुमार का कहना है कि चालीस लाख तक का काम हमारे मुख्यालय से हो जाता है। उससे ऊपर का प्रस्ताव शासन से होता है। हाथरस सहित पूरे प्रदेश में अभी विशेष मरम्मत का प्रस्ताव पास नहीं हुआ है। जल्द स्वीकृत होने की उम्मीद है। जैसे ही बजट आएगा आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें