फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अधिकारियों को नोटिस टाइम पूरा होने का इंतजार, तब होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मथुरा रोड पर गांव हतीसा के निकट स्थित मैक्स फोर्ट हॉस्पिटल पर हुई छापामारी कार्रवाई के बाद अब अधिकारियों को नोटिस टाइम पूरा होने का इंतजार है। नोटिस में तीन दिन के अंदर विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। तय समय के अंदर जवाब न देने और अनियमितता की पुष्टि होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि सासनी क्षेत्र के गांव सुमिरत गढ़ी निवासी दिलीप कांत ने शिकायत करते हुए मैक्स फोर्ट हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाया था। जिसके बाद एसडीएम सदर विपिन कुमार शिवहरे, एसीएमओ डॉ. मधुर और एमओआईसी मुरसान ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर हकीकत को परखा, तो उसमें पाया कि एक 12वीं पास व्यक्ति लोगों को उपचार दे रहा था।
विज्ञापन

वहीं अधिकारियों को देखकर काफी स्टाफ भाग गया था। अस्पताल का मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित होता हुआ पाया गया, टीम को अस्पताल का रजिस्ट्रेशन तो मिला, लेकिन वहां पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारी अप्रशिक्षित मिले।
टीम द्वारा मेडिकल स्टोर को सील करते हुए अस्पताल में मरीजों के उपचार संबंधी सभी गतिविधियों पर रोक लगाते हुए तीन दिन का नोटिस दिया गया है। अब इस नोटिस के टाइम को पूरा होने का इंतजार प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को है, क्योंकि इसके बाद विभागीय कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन

- अस्पताल संचालक को तीन दिन का नोटिस दिया गया है। इस समय सीमा के अंदर नोटिस का जवाब न देने या फिर साक्ष्य उपलब्ध न कराए जाने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नोटिस का समय पूरा होने पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
- डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें