फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ईवीएम खराब होने से दो घंटे तक प्रभावित हुआ मतदान

विज्ञापन
सादाबाद इंटर कॉलेज में बने मतदान बूथ का निरीक्षण करते सीडीओ, प्रेक्षक। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

ईवीएम की खराबी के चलते कई बूथों पर मतदान प्रभावित रहा। गांव गुखरौली स्थित प्राइमरी विद्यालय में बने बूथ संख्या 551 पर सुबह करीब दस बजे ईवीएम खराब हो गई, दोपहर करीब 12 बजे ईवीएम सही हो जाने के बाद यहां मतदान फिर से शुरू हुआ।
इसी तरह रोशनलाल इंटर कॉलेज सादाबाद में बने बूथ नंबर 308 पर सुबह ही ईवीएम खराब हो गई, लिहाजा यहां भी करीब एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। ईवीएम ठीक होने के बाद ही यहां मतदान शुरू हो सका। अन्य कई जगह से ईवीएम खराब होने सूचनाएं कंट्रोल रूम तक पहुंचती रहीं, सूचना पर इन्हें ठीक कराया गया। हालांकि इससे मतदाताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथों पर शिकायत मिलने पर अफसरों ने किया निरीक्षण
मतदान के दौरान शिकायत प्राप्त होने पर कई मतदान केंद्रों का अफसरों ने भ्रमण किया गया। सादाबाद इंटर कॉलेज में मतदान के दौरान शिकायत मिलने पर मौके पर प्रेक्षक व सीडीओ पहुंच गए। उन्होंने बूथों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बूथों का निरीक्षण करते रहे। विभिन्न प्रत्याशियों व उनके समर्थकों द्वारा मिली शिकायतों को मौके पर पहुंचकर दूर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें