फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ईवीएम में डेमो वोट डलवाकर मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट में लगी ईवीएम में वोट डालने का प्रशिक्षण लेते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स वोटिंग मशीन (ईवीएम) व वीवी पैट कलेक्ट्रेट परिसर व जिले की सभी तहसीलों में लगाई गई है। ईवीएम के जरिये लोगों को वोट डालने के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं। सभी राजनीतिक दलों को इन मशीनों में अपने कार्यकर्ताओं से वोट डलवाकर निकलने वाली पर्ची को चेक करने का तरीका भी बताया गया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में जिले की सभी तहसीलों व कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम व वीवी पैट सेट लगाया गया है। इसके जरिये यहां आने वाले लोगों को मतदान के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यह भी समझाया जा रहा है कि लोगों को वोट किस मतदान करना है और क्या सावधानियां बरतनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ईवीएम व वीवीपैट पर कार्मिकों की भी तैनाती की गई है। यह कार्मिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वहीं नए मतदाताओं को ईवीएम के इस्तेमाल के बारे में भी बताया जा रहा है। एलईडी वैन के जरिये ग्रामीण इलाकों में लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें