फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 29 दिसंबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची के तय समय सारिणी के अनुसार वृहद पुनरीक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे में आम लोगों के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर को होगा।
आयोग के आदेश के अनुसार किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के अन्य ग्राम पंचायत व नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन की कार्यवाही 15 से 30 सितंबर के बीच की जाएगी। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर एक से 12 अक्तूबर तक जनगणना सर्वेक्षण का कार्य किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन एक अक्तूबर से पांच अक्तूबर के बीच होेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने और प्रपत्रों की घर-घर जाकर जांच का काम छह नवंबर से 12 नवंबर के बीच होगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन छह दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच होगा। दावे और आपत्तियाें का निस्तारण छह से 12 दिसंबर के बीच होगा। मतदाता सूची का जन सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें