संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
हाथरस जंक्शन पुलिस ने थाने की टॉप टेन लिस्ट में शामिल एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा भी मिला है। कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने टॉप 10 कुख्यात शातिर अपराधी कौशल पुत्र शंकरलाल निवासी नगला अलिया थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस को नई रेलवे लाइन के अंडरब्रिज नगला खरग के पास से गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से एक देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।