संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
क्षेत्र के गांव कुरसंडा में रविवार को गांव निवासी बनी सिंह पहलवान द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गांव कुरसंडा और आसपास के गांवों के युवाओं ने प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजयी रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
शुभारंभ गांव थलूगढ़ी निवासी अजयपाल सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता एमआर इंटर कॉलेज कुरसंडा से शुरू होकर नगला चांद तक हुई।
इसमें विष्णु निवासी थलूगढ़ी ने प्रथम, दीपक निवासी कुरसंडा ने द्वितीय और भोला निवासी नगला मलखान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन तीनों को स्वाफा बांधकर और पुरस्कार देकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर सतेंद्र फौजदार, मनोज दिवाकर, रनवीर फौजी, देशराज सिंह, उदयवीर सिंह, सुशील कुमार, देवीलाल, अजीत कुमार, धर्मवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, राजकुमार सिंह, नेकसाराम, विनोद कुमार, चंदेल पेंटर, कालू चौधरी, राधेलाल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।