फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मिर्जापुर में ब्राह्मण बच्चों की हत्या की विप्र एकता मंच ने की निंदा

विज्ञापन
हाथरस : मित्रेश चतुर्वेदी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष विप्र एकता मंच। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले में ब्राह्मण समाज के तीन बच्चों की निर्मम हत्या की राष्ट्रीय विप्र एकता मंच ने घोर निंदा की है। पदाधिकारियों ने कहा कि ब्राह्मण समाज अब इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्या का सिलसिला लगातार जारी है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। पीड़ित परिवार से मिलने के लिए राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी मिर्जापुर जाएंगे।
मित्रेश चतुर्वेदी ने तीन मासूम बच्चों की हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों की निरंतर हत्याएं होना काफी चिंताजनक है। शासन-प्रशासन की ढिलमुल कार्यप्रणाली के कारण अपराधी लगातार ब्राह्मणों की हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं। मिर्जापुर की घटना बेहद वीभत्स है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों द्वारा बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस हत्यारों को बचाने का प्रयास कर रही है। ब्राह्मण समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। राष्ट्रीय विप्र एकता मंच ब्राह्मणों की आवाज और उनकी पीड़ा को पुरजोर तरीके से शासन-प्रशासन के समक्ष उठाएगा। यदि तत्काल हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए तो पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें