फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ग्रामीणों को दी पंचायत चुनाव में शांति बनाए रखने की सीख

विज्ञापन
हाथरस : पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक करतीं एसडीएम सदर व सीओ सिटी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एसडीएम सदर अंजली गंगवार और सीओ सिटी रुचि गुप्ता ने रविवार को संयुक्त रूप से क्षेत्र के गांव वाद नगला अठवरिया और बुधू में ग्रामीणों के साथ बैठक की। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को पंचायत चुनाव में शांति बनाए रखने की सीख दी।
दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से कहा कि वह पंचायत चुनाव में किसी के प्रलोभन में न आएं। सोच-समझकर मतदान करें। चुनाव में अराजकता फैलाने वालों पर नजर रखें एवं अराजक तत्वों की सूचना समय से पुलिस को दें। यहां पर मौजूद कर्मचारियों एवं व्यक्तियों से गांवों के पुराने विवाद, आपसी रंजिश और चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना की संभावना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर अवांछनीय और उत्तेजक पोस्टों पर बिना पुष्टि के कतई विश्वास न करें और इनके बहकावे में आकर कोई ऐसा कृत्य न करें, जिससे क्षेत्र में अमन-चैन एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो। गोष्ठी में हाथरस गेट कोतवाली के निरीक्षक अपराध रविंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज एसआई राजेश कुमार, तहसीलदार सदर, लेखपाल, एडीओ एवं गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें