न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला खिरनी में शनिवार की सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की शिनाख्त इसी गांव के रेवती प्रसाद के पुत्र हरिशंकर उर्फ भोला (52) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। जानकारी करने पर पता चला है कि भोला शराब पीने का आदी था और शुक्रवार की शाम चार बजे से अपने घर से गायब था। उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके में रहती थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद