न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ग्राम पंचायत वेदई के गांव नगला अपरवल में शनिवार को 46 वर्षीय एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 46 वर्षीय महेश चौहान पुत्र केदार सिंह चौहान घर पर अकेला रहता है।
शनिवार दोपहर तक उसके घर में कोई हलचल नहीं हुई तो ग्रामीणों को संदेह हुआ। कुछ लोगों ने महेश के घर में झांककर देखा तो उन्हें महेश का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस गांव पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। संवाद