फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ग्राम पंचायत सचिव और उसके दो भाई निकले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

विज्ञापन
हाथरस: बिसावर में कोरोना संक्रमित निकले भाइयों को एलवन कोविड अस्पताल हाथरस भेजती स्वास्थ्य महकम - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा बिसावर में ग्राम पंचायत सचिव व उनके दो भाई कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीनों को इलाज के लिए हाथरस एल वन कोविड अस्पताल भेज दिया गया। एक साथ तीन के संक्रमित मिलने से कस्बा के लोगों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, कस्बा बिसावर में एक 35 वर्षीय युवक सहपऊ ब्लाक में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर तैनात था। उसने तबियत खराब होने पर अपनी जांच सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को कराई थी, जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे की टीम ने इस ग्राम पंचायत सचिव के परिवार के अन्य लोगों की जांच के लिए बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुलाया, जहां उनकी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान हुए रैपिड एंटीजन टेस्ट में संक्रमित सचिव के दो और भाइयों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। सीएचसी सादाबाद के चिकित्सक डॉ. प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तीनों को एल वन कोविड अस्पताल हाथरस भेज दिया गया है, जहां उनका उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें