न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना एटीजन टेस्ट में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक ब्लॉक का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व मोहल्ला शुक्लआना की एक 22 वर्षीय युवती शामिल है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मोहन प्रकाश ने इनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि कस्बे के मोहल्ला शुक्लआना की युवती तबियत खराब होने पर दवा लेने सीएचसी आई थी। उसका कोरोना एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें वह संक्रमित पाई गई। युवती बुधवार को इसी मोहल्ले की कोरोना संक्रमित निकली एक किशोरी को ट्यूशन पढ़ाती थी।
वहीं, ब्लॉक के पांच कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद अन्य कर्मचारियों की जब जांच हुई तो उसमें गांव दोहई निवासी ब्लॉक का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया। उनके परिवार के सभी सदस्यों को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि संक्रमितों के मोहल्ले व गांव को सैनिटाइजेशन करने के साथ 100 मीटर की परिधि में बैरिकेडिंग कर हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है।