न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव दौहई निवासी विष्णु कुमार पुत्र डोरी लाल ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने ही दोस्त पर शराब पिलाकर उसके साथ मारपीट करने को आरोप लगाया है।
तहरीर के मुताबिक उसके ही गांव निवासी एक दोस्त ने मना करने पर उसे शराब पिलाई और बाद में उसके साथ मारपीट की। मारपीट में उसने उसके सिर में ईंट से प्रहार किया जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।