फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दहेज हत्या के आरोपी को िगरफ्तार कर भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

पुलिस ने गांव मकनपुर निवासी हाल निवासी मकनपुर रोड मानिकपुर (जलेसर रोड) निवासी अरुण कुमार पुत्र कृपाल सिंह को दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि 30 मई की सुबह कमलेश पत्नी अरुण कुमार की लाश उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। मृतका के पिता रामप्रकाश पुत्र राजेंद्र सिंह ने उसी दिन कोतवाली में तहरीर देकर अपनी पुत्री के पति अरुण कुमार, सुसर कृपाल सिंह, देवर उपेंद्र और भूरा पर दहेज की खातिर उसकी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसी दिन तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता के सुसर कृपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब मृतका के पति अरुण को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उपेंद्र और भूरा अभी तक फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें