फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पशु चिकित्सक लगा रहा था आदमी को सुई, आयुर्वेद डिग्रीधारी चढ़ा रहा था ड्रिप

विज्ञापन
झोलाछाप डॉक्टर के यहां दवाओं का स्टॉक। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ क्षेत्र में फर्जी नर्सिंग होम, झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनेश यादव व डॉ. जितेंद्र ने शनिवार को कई नर्सिंग होमों का निरीक्षण किया। इस दौरान अगसौली के महावीर अस्पताल में पशु चिकित्सक आदमी को सुई लगाता मिला। वहीं, आयुर्वेद डिग्रीधारी ड्रिप चढ़ाते मिला। इन सभी को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर डॉक्टरी का प्रमाण पत्र दिखाने को कहा गया है।
डॉ. रजनेश ने बताया कि काफी समय से क्षेत्र में फर्जी नर्सिंग होम चलने की शिकायतें आ रही थी। शनिवार को हाथरस रोड स्थित दीप्ति नर्सिंग होम, कलावती नर्सिंग होम, मुस्कान हॉस्पिटल सब्जी मंडी बाजार, डॉ. स्वामी शरण, डॉ. विजय गुप्ता के क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अगसौली के महावीर अस्पताल में वेटनरी की डिग्री वाला डॉक्टर आदमी को इंजेक्शन लगाते मिला।
विज्ञापन

आयुर्वेद की डिग्री लेकर ड्रिप चढ़ती मिली। दवाओं का जखीरा मिला। इन नर्सिंग होमों में काफी मरीज इलाज कराते मिले। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि छह नर्सिंग होम व अस्पताल संचालकों को नोटिस देकर डॉक्टरी के कागजात मांगे गए हैं। तीन दिन में कागज नहीं दिखाने पर एसडीएम स्तर से इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई नर्सिंग होमों पर डिग्रीधारी डॉक्टरों के नाम लिखे थे लेकिन, निरीक्षण के दौरान एक भी क्वालीफाइड डॉक्टर नहीं मिला। सभी से तीन दिन में जवाब मांगा गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई लगातार चलते रहेगा। इधर, स्वास्थ्य विभाग के इस कदम से झोलाछाप चिकित्सकों व फर्जी नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें