हाथरस: एफसीआई गोदाम का निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रुहेरी स्थित पीसीएफ गोदाम में रखे स्टॉक का डिप्टी डायरेक्टर भूमि संरक्षण ने सत्यापन किया। सत्यापन में मौजूद स्टॉक डीएपी, यूरिया के रखरखाव की व्यवस्था का मुआयना किया। इस क्रम में शहर के कई उर्वरक विक्रेताओं के यहां स्टॉक का मिलान किया।
शासन के निर्देश पर पीसीएफ गोदाम में रखे स्टॉक का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के लिए शुक्रवार को डिप्टी डायरेक्टर भूमि संरक्षण दीदार सिंह ने जिले का भ्रमण किया। उन्होंने रुहेरी स्थित पीसीएफ के गोदाम में रखे स्टाफ का मिलान किया। उन्होंने यहां यूरिया और खाद के रखरखाव के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने शहर में कई उर्वरक विक्रेताओं के यहां पहुंचकर स्टॉक रजिस्टर, ई पॉस मशीन, कैश बुक आदि का मुआयना किया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने जिले में खाद और यूरिया की रैक के बारे में जानकारी दी।