हाथरस: नगर पालिका में एक योजना का शुभारंभ करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा द्वारा पालिका परिषद हाथरस के प्रांगण में पीएम सेवानिधि योजना का आरंभ किया गया। इसके उपरांत मौके पर उपस्थित आवेदनकर्ताओं को इस योजना के संबंध में पूरी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष द्वारा सभी आवेदनकर्ताओं से कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। यदि कोई आपसे 50 रुपये के अतिरिक्त धनराशि की मांग करता है तो वह गलत है।
शनिवार और रविवार को भी लाभार्थी इस योजना हेतु आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थी को अपना आधार कार्ड, पास बुक, व एक फोटो लेकर आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर पालिका परिषद के अध्यक्ष के साथ पालिका परिषद हाथरस के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।