न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चावला की अध्यक्षता में एक वर्चुअल बैठक हुई। इसमें कई संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। कुछ जिलों के प्रभारी इस मौके पर मनोनीत किए गए और साथ ही कारोबार से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। अशोक चावला ने एसएमएसई में अधिक से अधिक व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन कराने को कहा।
उन्होंने जीएसटी की दर 12% करने, इवेंट कंपनी व अन्य के भुगतान नहीं देने, गोदाम, वैंक्वेट, फार्म हाउस आदि के लिए भूमि की मांग की जानकारी दी।
बैठक में प्रदेश चेयरमैन गिरीश कुमार मित्तल, प्रदेश महामंत्री रमाकांत तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओम मेहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय मेहरोत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला हाथरस के प्रभारी राकेश पंडित प्रदीप गंगा, हरिमोहन शर्मा गुरुजी, भूपेंद्र दयाल शर्मा, शीलेंद्र कुमार शर्मा, अखिलेश पंडा, ब्रजमोहन शर्मा, जगदीश, अनिल कुमार सिंह कुशवाह, सोनू, गंगा सरन सैनी, राजू कुशवाहा, विष्णू शर्मा आदि मौजूद थे। वर्चुअल बैठक का संचालन प्रांतीय अध्यक्ष अशोक चावला ने किया।