हाथरस : कोरोना का टीका न होने पर सीएमओ ऑफिस स्थित टीकाकरण केंद्र पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वैक्सीन का संकट जिले में गहरा गया है। इसके चलते बुधवार को जिले में किसी भी केंद्र पर टीकाकरण नहीं हुआ और लोग वापस लौटे। देर शाम 4900 डोज मिली है। इन्हें कुछ प्रमुख टीकाकरण केंद्रों पर लगाया जाएगा।
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की किल्लत गहराती जा रही है। बुधवार को जिले में वैक्सीन खत्म हो गई और इसकी वजह से कहीं भी टीकाकरण नहीं हुआ। लोग टीकाकरण केंद्रों पर आए और वापस लौट गए। कुछ केंद्रों पर ताले लटके मिले।
- कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने आई हूं लेकिन यहां टीका नहीं लगा। यह भी नहीं बताया कि अब कल टीका लगेगा या नहीं। - राजो देवी
- कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने आई हूं। यह पता नहीं था कि आज टीका नहीं लगेगा। भीषण गर्मी में काफी परेशानी हुई है। - कुसुमलता
- वैक्सीन खत्म होने की वजह से आज टीकाकरण नहीं हुआ है। काफी समय पहले से डिमांड रखी थी। बुधवार को 4900 डोज आई हैं। यह भी काफी कम हैं। ऐसे में कुछ प्रमुख केंद्रों पर ही टीकाकरण कराया जाएगा। - डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी, सीएमओ हाथरस