हाथरस : भाजपा के संगठन ही सेवा कार्यक्रम के चलते अपना वाली धर्मशाला में लगाए गए टीकाकरण शिविर में ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले घंटाघर स्थित अपना वाली धर्मशाला में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया। इस मौके पर 18 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया।
इस मौके पर अनुराग अग्निहोत्री, मदन मोहन अपना वाले, अशोक अग्रवाल बीड़ी वाले, अनुभव अग्रवाल, हरीशंकर वार्ष्णेय, मोहन अग्रवाल, शैलेश दीक्षित, तरुणानंद, अरुण माहेश्वरी, ताराचंद्र माहेश्वरी, माधव सिंघल, राजकुमार अग्रवाल, महेश वर्मा, वीनेश कुमारी आदि मौजूद रहीं। संवाद