फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खाद्यान्न लेने से पहले लगवाना होगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के सभी राशन कार्डधारकों को कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं। डीएसओ ने सभी राशन डीलरों की दुकानों पर कार्डधारकों को टीकाकरण का पूरा रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस रजिस्टर में कार्डधारक और उसके परिवार के सदस्यों के नाम सहित टीकाकरण का पूरा ब्योरा रखा जाएगा। टीके का ब्योरा न रखने पर सभी राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) एसपी शाक्य ने निर्देशित किया है कि उचित दर दुकानों पर संबद्ध समस्त राशन कार्डधारकों को कोविड टीका लगवाना अनिवार्य है। राशन डीलर को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि समस्त कार्डधारकों को टीका लगा हो।
विज्ञापन

यदि किसी कार्डधारक को किसी कारणवश अभी तक कोविड का टीका नहीं लग पाया है तो ऐसे कार्डधारकों को टीकाकरण टीम के पास भेजकर उन्हें पहले टीका लगवाया जाए। उसके बाद कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरित करें। सभी कार्डधारकों और उचित दर विक्रेताओं व उनके परिवार के सभी सदस्यों का टीकाकरण होना जरूरी है।
विज्ञापन

उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित प्रारूप में एक पृथक रजिस्टर बनाकर इसका लेखा-जोखा रखेगें। पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि सभी उचित दर विक्रेताओं की दुकानें निरंतर खुलें। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें