फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वैक्सीन की किल्लत के बीच हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वैक्सीन की किल्लत लगातार गहराती जा रही है। बृहस्पतिवार को कुछ ही केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। ऐसे में देहात के काफी केंद्रों से लोग वापस लौट गए। यहां भी टीकाकरण केंद्रों पर कतारें लगी रहीं।
जिले में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की किल्लत बनी हुई है। वैक्सीन की मांग यहां स्वास्थ्य महकमा लगातार भेज रहा है लेकिन डिमांड के मुताबिक वैक्सीन नहीं मिल रही। ऐसे में बृहस्पतिवार को भी काफी केंद्रों पर टीकाकरण नहीं हुआ। जहां टीकाकरण हुआ तो वहां सुबह से ही कतारें लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ लगी रही। सीएमओ डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी का कहना है कि जिले के 12 केंद्रों पर 4 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अभी पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं है। फिर भी शुक्रवार को जिला अस्पताल, सीएचसी के अलावा कुछ प्रमुख केंद्रों पर टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें