जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार की दोपहर को उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक व्यक्ति अपनी बेटी को उपचार के लिए यहां लेकर पहुंचा। उस व्यक्ति ने इमरजेंसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों पर उपचार न देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई और एक शीशा भी टूटकर गिर गया।
इसके बाद इमरजेंसी में काफी भीड़ लग गई। कोतवाली हाथरस गेट गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वही यहां पर सीएमएस भी आ गए। हंगामा कर रहे व्यक्ति की बेटी की तबियत ज्यादा बिगड़ रही थी। इसके बाद उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया और फिर वह व्यक्ति शांत होकर अपनी बेटी को एंबुलेंस से दूसरे अस्पताल ले गया। संवाद