फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खाद के लिए हंगामा, पुलिस ने करवाया वितरण

विज्ञापन
आत्मनिर्भर सहकारी समिति वेदई पर खाद के लिए लगी किसानों की कतार। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

अब आत्मनिर्भर सहकारी समितियों पर यूरिया खाद के लिए हंगामा हो रहा है। शनिवार को गांव वेदई की सहकारी समिति पर भी यूरिया खाद के लिए किसानों ने हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। उपनिरीक्षक ने किसानों को लाइन में लगवाकर खाद का वितरण कराया गया। सचिव द्वारा सभी किसानों को निर्धारित मात्रा में खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इधर, गांव नगला जयलाल में यूरिया खाद वितरण में बाहरी लोगों द्वारा अव्यवस्था फैलाने की सूचना पर एसडीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मियों की देखरेख में खाद का वितरण कराया गया। प्रभारी कानूनगो पंकेश कौशिक और नरेंद्र देव की देखरेख में सभी किसानों को लाइन लगवाकर शांति पूर्वक टोकन के हिसाब से खाद का वितरण किया गया। मौके पर लेखपाल आमिर खान भी मौजूद रहे। इधर, गांव कुरसंडा में भी पुलिस की मौजूदगी में यूरिया खाद का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें