फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अपराधियों को सबक सिखाने के लिए यूपी पुलिस भी करे एनकाउंटर- मौर्य 18-08-10

विज्ञापन
वार्ता करतीं बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
अपराधियों को सबक सिखाने के लिए यूपी पुलिस भी करे एनकाउंटर: मौर्य
विज्ञापन

हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई का बदायूं की भाजपा सांसद ने किया खुलकर समर्थन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने हैदराबाद में हुए एनकाउंटर का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि यदि यूपी पुलिस भी इस तरह के मामलों में हैदराबाद पुलिस की तरह एनकाउंटर करने की हिम्मत दिखाती है तो यह काफी सराहनीय होगा। वह यहां प्रेम रघु हॉस्पिटल एंड पेरामेडिकल इंस्टीट्यूट परिसर में हुए मित्र परिषद हाथरस के छात्रवृत्ति एवं सम्मान समारोह में शामिल होने से पूर्व बदायूं सांसद पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं।
उन्नाव में हुई घटना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार है। किसी भी बेटी के साथ अन्याय होने वाला नहीं है। सरकार इसे लेकर काफी गंभीर है। उन्होंने एक एक सवाल के उत्तर में कहा कि यदि उत्तर प्रदेश पुलिस हैदराबाद पुलिस की तरह हिम्मत दिखाती है और एनकाउंटर करती है तो इसकी सराहना ही होगी। इससे आने वाले समय में अपराधियों का हौसला भी ध्वस्त होगा। वैसे भी प्रदेश की पुलिस एनकाउंटर के मामलों में माहिर है। यहां पुलिस ने काफी एनकाउंटर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में हुए निर्भया कांड को लेकर उन्होंने कहा कि अगर हैदराबाद जैसे एनकाउंटर करके अपराधियों को सजा मिले तो शायद एक बार में ही उस पीड़ित परिवार के दुख-दर्द समाप्त हो सकते हैं, वरना आठ साल से यह परिवार पैरवी ही कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैसे इस तरह के मामलों को लेकर प्रदेश और केंद्र की सरकार इस पर कमर कस चुकी है। सीएम योगी कह चुके हैं अब कोई अपराधी बच नहीं पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें