फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आरोपियों को न पकड़ने पर व्यक्ति ने थाने में दी आत्म हत्या की धमकी, हंगामा

विज्ञापन
हाथरस: मुरसान में अत्महत्या की धमकी देने बाले को समझा बुझा कर गाडी में बिठाती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
आरोपियों को नहीं पकड़ने पर दी आत्महत्या की धमकी, हंगामा
विज्ञापन

कोतवाली मुरसान में शिकायतकर्ता ने थाना पुलिस पर लगाए आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली मुरसान में थाना समाधान दिवस अवसर पर एक पीड़ित व्यक्ति ने हंगामा कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने थाने के एक दरोगा पर दूसरे पक्ष से पैसे लेकर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुऐ थाने में आत्महत्या करने की पुलिस को धमकी दे दी। हंगामा देखकर पुलिसकर्मियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया।
चंद्रभान निवासी पैठगांव मुरसान ने थाना समाधान दिवस में शिकायत सुनने आए एडीएम और एएसपी को बताया कि गांव के कुछ दबंगों ने कुछ समय पहले उसके साथ मारपीट कर दी थी, जिसमें उसके पांव में काफी चोटें आई थीं। उस समय हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। बाद में उसके पांव का ऑपरेशन हुआ था। कार्यवाही होने के बाद दबंगों ने उसका गांव में रहना दुश्वार कर दिया है। कार्यवाही के बाद दबंग उसे गांव से भाग जाने की धमकी दे रहे हैं और उसके परिवार के लोगों को हर तरह से केस वापस करने को डरा धमका रहे हैं।
विज्ञापन

यह सबकुछ होने के बाद भी पुलिस उन्हें पकड़ नहीं रही है, जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं। चंद्रभान ने थाना मुरसान के एक दरोगा पर पैसे लेकर आगे की कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। चंद्रभान की शिकायत सुनने के बाद जैसे ही एडीएम और एएसपी थाने से गए। दोनों अधिकारियों के जाते ही चंद्रभान ने थाने में हंगामा कर दिया। चंद्रभान दबंगों को नहीं पकड़ने पर पुलिस को आत्यहत्या करने की धमकी देने लग लगा। चंद्रभान रोते हुए बात करते करते हुए जमीन पर लेट गया और अपने सिर को जमीन पर मारने लग गया। यह देख थाने में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

जैसे-तैसे लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर उसे कार्रवाइ करने का भरोसा देकर शांत किया। चंद्रभान की पत्नी ने मुरसान कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश को बताया कि दबंग उसे अपने खेत को जोतने नहीं दे रहे हैं। खेत जोतने आये लोगों को वह डरा धमका कर वापस भेज देते हैं। शनिवार की सुबह दबंगों ने उसके खेत पर लगी ट्यूबवेल के तारों को भी काट दिया है। मुरसान कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश का कहना है कि व्यक्ति द्वारा लगाये गए आरोप झूठे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिये दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें