फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कल से शुरू होगी 76 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से 76 केंद्रों पर शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

छह अति संवेदनशील, 18 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील की सूची में शामिल
जिला प्रशासन ने दिया तैयारियों को अंतिम रूप, खुफिया तंत्र रहेगा सक्रिय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला प्रशासन की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। 18 फरवरी यानि कल से जिले में परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। यहां जिले में 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में से छह केंद्रों को अतिसंवदेनशील व 18 केंद्रों को संवेदनशील की सूची में शामिल किया गया। जिला प्रशासन की ओर से खुफिया तंत्र को भी एक्टिव कर दिया गया है।
जिला प्रशासन की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए पूरी तैयारी की गई हैं। वहीं नकल माफिया भी प्रशासन के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए अपनी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकार्डर आदि लगावा दिए गए हैं। उधर नकल माफिया भी नकल कराने को लेकर अपने गणित में लगे हुए हैं। जिला प्रशासन की ओर से केंद्रों पर सेक्टर, जोनल, स्टेटिक, केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है, जिससे कि परीक्षा के दौरान पूरी निगरानी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि जिले में नकल विहीन परीक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए है। परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पाए जाने पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें