फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : केंद्रीय विद्यालय के शिलान्यास में आएंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

काफी समय से नए केंद्रीय विद्यालय भवन का इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए राहत की बात है। अगले सप्ताह में केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास होगा। हालांकि अभी तिथि तय नहीं है। विद्यालय के शिलान्यास में केंद्रीय शिक्षा मंत्री शिरकत करेंगे। शिलान्यास के दौरान अमृत महोत्सव आदि कार्यक्रमों के जरिये समा बंधेगा। विद्यालय प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
काफी समय से केंद्रीय विद्यालय लुटसान के निकट मॉडल स्कूल के भवन में चल रहा है। शहर से बाहर होने के कारण बच्चों को स्कूल तक की दूरी तय करने में खासी मुश्किलों से जूझना पड़ता है। आने वाले समय में राहत मिलने वाली है। शहर के तालाब चौराहा स्थित पुरानी कलेक्ट्रेट में विद्यालय का नया भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया भवन सभी मूलभूत सुविधाओं से लैस होगा। केंद्रीय विद्यालय के शिलान्यास में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का आना तय माना जा रहा है। विद्यालय प्रशासन सांस्कृतिक कार्यक्रमों व अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें