फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मारपीट की घटनाओं में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में दो युवक घायल हो गए। मारपीट में घायल दोनों युवकों ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। क्षेत्र के गांव जरीपुरा निवासी गुड्डू पुत्र सीताराम ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव मानिकपुर निवासी पप्पू पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
तहरीर में उसने बताया कि मानिकपुर में कोंकना कलां तिराहे पर मेरी दुकान है। सोमवार की देर शाम को युवक अपनी पत्नी के साथ आया। उसने शराब पी रखी थी। दुकान पर आकर उसे मारपीट शुरू कर दी। एक अंगुली दांत से चबा ली। आरोपी युवक ने जाति सूचक गालियां भी दी। जान से मारने की धमकी देते हुए वे वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, कस्बे के धर्मशाला चौराहा पर क्षेत्र के गांव लोधई निवासी प्रवीन कुमार पुत्र निरंजन सिंह बाइक मिस्त्री का काम करता है। मंगलवार की सुबह रोड पर पानी भरने को लेकर सामने दुकान कर रहे धर्मशाला चौराहा निवासी चीनू एवं पंकज ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट दोनों में से किसी ने उसके सिर पर हथौड़ा मार दिया जिससे उसके सिर फट गया। दोनों ने कोतवाली में तहरीर दी है । तहरीर मिलने पर पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें