न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलीगढ़ रोड पर कूड़ा बीतने को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गई। हंगामा होते देख स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। यहां पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। इनका शांति भंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया।
ढकपुरा निवासी रवि और शिव कॉलोनी निवासी अमित रविवार को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में अलीगढ़ रोड पर कूड़ा बीन रहे थे। इस दौरान उनके बीच कूड़ा बीनने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले गई, जहां से उनका शांति भंग में चालान किया गया।