न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। बढ़ार चौराहे पर हुई इस दुर्घटना में गांव नगला सौरैया बढ़ार निवासी शशिपाल सिंह पुत्र घनश्याम घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सादाबाद स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
इधर, कस्बा सादाबाद में बीच वाली पेट्रोल के सामने एक सांड़ दौड़ती बाइक के सामने आ गया, जिससे बाइक सवार 17 वर्षीय युवक अभिजीत पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी नगला चांद कुरसंडा सादाबाद घायल हो गया। अभिजीत के सादाबाद से गांव के लिए जाने के दौरान यह घटना हुई। अभिजीत के पैर में फ्रेक्चर हो गया। अभिजीत का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया।