फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जंगली सूअरों के हमले से दो महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगली सूअरों के हमले से दो महिलाएं घायल
विज्ञापन

गंभीर हालत में महिलाओं को किया अलीगढ़ रेफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी (हाथरस)। क्षेत्र के गांव विघैपुर में घरेलू उपयोग के लिए मिट्टी खोदने गईं दो महिलाओं पर जंगली सूअरों ने हमला बोल दिया। महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। परिजन मौके पर आ गए। परिजन आनन-फानन घायल महिलाओं को उपचार के लिए लेकर स्वास्थ्य केंद्र गए।
दरअसल, शुक्रवार की दोपहर को गांव विघैपुर निवासी ओमवती पत्नी संजय कुमार एवं जन्नत पत्नी सलीम खां घर की लिपाई के लिए पीली मिट्टी लेने गांव के जंगलों में गई थीं। मिट्टी खोदते वक्त अचानक जंगली सूअरों ने महिलाओं पर हमला बोल दिया। महिलाओं ने काफी देर तक अपना बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। भीड़ को देखकर जंगली सूअर मौके से भाग गए। परिजन आनन-फानन में घायल महिलाओं को उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। जहां घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें