फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
हाथरस: वाटर वर्क्स के सामने वर्मा कॉलोनी में चोरों द्वारा तोडे़ गए बंद मकान के ताले। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
विज्ञापन

वर्मा कॉलोनी में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की वर्मा कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। यहां से बदमाश हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली।
कोतवाली सदर क्षेत्र के सरक्यूलर रोड स्थित सिक्का वाली गली निवासी संदीप वर्मा पुत्र मूलचंद्र वर्मा का वर्मा कॉलोनी में मकान बन रहा है। यहां पर रात को ताला लगा रहता है। बदमाशों ने घर का ताला तोड़ा और यहां से संडे बाजार में बेचने के लिए रखे जूते-चप्पल, लोहे के चंगले और सबमर्सिबल को चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह इसकी जानकारी होने पर संदीव वर्मा और उनके परिवार के लोग वहां पर पहुंचे। डायल 112 पर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और चोरी की घटना की जानकारी ली। संदीप वर्मा द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें