हाथरस : सादाबाद पुलिस द्वारा गांजे के साथ पकड़े गए दो शातिर युवक।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
थाना सादाबाद पुलिस ने गांजा की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से करीब 70 हजार रुपये की कीमत का साढ़े चार किलो गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार शातिरों में अनीश गुप्ता निवासी मोहल्ला कटरा मठ थाना सोरो जनपद कासगंज और संतोष निवासी सुभाष नगर थाना सिटी कोतवाली जनपद मथुरा शामिल हैं।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि शुक्रवार को थाना सादाबाद पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गांजा की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया गया है।