न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज की टीम निरीक्षण किया। इस दौरान जिले भर की बीआरसी पर चल रहे शिक्षकों के ऑनलाइन प्रशिक्षण की हकीकत को परखा।
सरदार अहमद एवं सुनील तिवारी द्वारा ब्लॉक संसाधन केंद्र हसायन एवं सासनी में चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। सीमेंट की टीम के साथ अशोक कुमार जिला समन्वयक प्रशिक्षण, एसआरजी राजकुमार शर्मा एवं अरविंद कुमार चतुर्वेदी एसआरजी उपस्थित रहे।
सादाबाद में सीमेंट की एक दूसरी टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें बच्चा राम, अंतरिक्ष शुक्ला एवं महेंद्र सिंह ने विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। दोनों टीमों ने सभी विकास खंडों में चल रहे प्रशिक्षण से संतुष्टि जाहिर की। प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया।