फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गली में दीवार लगाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, हुआ पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की सियाराम कॉलोनी रमनपुर में गली में दीवार लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई और फिर पथराव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों ने सुलह कर ली।
सियाराम कॉलोनी स्थित एक गली को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। एक पक्ष उस गली को बंद करना चाहता है तो दूसरा पक्ष उसका विरोध करता है। इस बात को लेकर दोनों पक्ष शनिवार की देर रात को आमने-सामने आ गए, जिसके बाद उनमें पहले मारपीट हुई और फिर पथराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पुलिस पहुंच गई। यहां से पुलिस चार लोगों को अपने साथ थाने ले गई। सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंचे और आपस में सुलह करने के बाद पुलिस अपनी राजीनामा सौंपा, जिसके बाद सभी अपने अपने घर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें