फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कमेटी के रुपयों को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव तरफरा में कमेटी के रुपयों के लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव तरफरा में कुछ लोगों ने आपस में कमेटी डाल रखी है। जिसे लेकर दो युवकों में रुपए के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी आगे बढ़ी कि उनके बीच मारपीट हो गई। जिसके बाद थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी भरा माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर हुई मारपीट में उसमान, कविता और जहूरा घायल हो गए। मारपीट के मामले की शिकायत लेकर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। तीनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। मारपीट में घायल एक महिला सहित तीन का पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया इलाज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें