फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट, दो लोग घायल

विज्ञापन
हाथरस : गांव कूपा में मारपीट में घायल व्यक्ति। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गाली देने से मना करने पर गांव कूपा में दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। इस मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
गांव कूपा खुर्द निवासी माखन सिंह पुत्र देवलाल ने कोतवाली में गांव कूपा कलां निवासी अनिल, प्रमोद, बेनामी, जसवंत पुत्रगण दाताराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में माखनलाल ने बताया कि वह छह फरवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे सादाबाद से दूध लेने के लिए चालक कैंटर को लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटर नाले में फंस गया। चालक ने उसको मोड़कर अलग खड़ा कर दिया। चालक ने उसे दूध देने के लिए कॉल किया तो उसने विकास व सचिन को बाइक से दूध देने भेजा। वहां पहुंचने पर पता चला कि नामजद चालक से गाली-गलौज कर रहे थे। विकास ने गाली देने से मना किया तो सभी ने एकराय होकर मारपीट की। जब वह और चंद्रपाल मौके पर आए तो यह लोग एकराय होकर मारपीट करने लगे। बेनामी ने धारदार हथियार से वार किया, जिससे भूपेश और उसके सिर में चोट आई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। यह लोग जाते-जाते फिर देख लेने की धमकी दे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें